Pratapgarh : प्रतापगढ़ में मकर संक्रांति पर गरीबों को बांटे कंबल, जनसेवा का दिया संदेश
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि और पूर्व प्राचार्य भगवती प्रसाद तिवारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज विकासखंड के ककोरिहा गोड़वा गांव में मकर संक्रांति के मौके पर जरूरतमंदों को कंबल बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों गरीब और असहाय लोगों को कंबल मिलने से उनके चेहरों पर खुशी छा गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि और पूर्व प्राचार्य भगवती प्रसाद तिवारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जनसेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर ऐसे कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी केडी मिश्र ने की और संचालन अखिलेश मिश्र ने किया। आयोजक सुरेश कुमार पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि पिछले दस साल से यह सेवा कार्य लगातार किया जा रहा है और आने वाले समय में भी यह परंपरा जारी रहेगी। इस मौके पर कालिका प्रसाद पाण्डेय, रामचंद्र तिवारी, समाजसेवी फूलचंद्र पांडेय, पंकज कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान राजू पांडेय, रामू मिश्र, हिमांचल तिवारी, सुभाषचंद्र पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, निक्कू सिंह, मथुरा प्रसाद पाण्डेय, रवींद्र पांडेय, अरुण सिंह, अवधेश सिंह, कुलदीप, लालजी मिश्र, विकास ओझा, ओम प्रकाश सरोज और रामराज सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











