Sambhal: पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन की जांच हो - अरीशा के सनसनीखेज आरोप, जान से मारने की धमकी का भी दावा

ब्लैकमेल और वसूली के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पक्ष की अरीशा ने प्रेस से बातचीत में

Jul 9, 2026 - 18:13
58 Views
Sambhal: पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन की जांच हो - अरीशा के सनसनीखेज आरोप, जान से मारने की धमकी का भी दावा
पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन की जांच हो - अरीशा के सनसनीखेज आरोप, जान से मारने की धमकी का भी दावा

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: ब्लैकमेल और वसूली के चर्चित मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पक्ष की अरीशा ने प्रेस से बातचीत में शाहरुख हनीफ और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए। अरीशा ने दावा किया कि यदि पुलिस निष्पक्ष जांच करे तो कई ऐसे तथ्य सामने आएंगे जो अब तक सामने नहीं आए हैं।

अरीशा ने आरोप लगाया कि शाहरुख हनीफ, उफक चौधरी, मोहसिन और सद्दाम उर्फ दामू समेत कई लोगों से उसे लगातार धमकियां मिली हैं। उसका कहना है कि सद्दाम की ओर से उसे गोली मारने की धमकी दी गई, जबकि उफक चौधरी ने कथित रूप से उसे काटकर चौधरी सराय चौराहे पर लटकाने की धमकी दी थी। अरीशा ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम वह ले रही है, उनके पाकिस्तान और दुबई से संबंधों की जांच होनी चाहिए। उसने कहा कि वह इस संबंध में सभी जानकारी पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखेगी और उसके पास इससे जुड़े कुछ सबूत भी हैं। जब रिपोर्टर ने पूछा कि उसे पाकिस्तान से जुड़े होने की जानकारी कैसे मिली, तो अरीशा ने जवाब दिया कि इंटरनेट और गूगल पर इससे जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। उसने दावा किया कि संबंधित लोगों की पहले भी गिरफ्तारी हुई थी और पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। हालांकि, अरीशा के इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से भी इन दावों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब यह देखना होगा कि जांच एजेंसियां इन गंभीर आरोपों की किस तरह जांच करती हैं।

Also Read- Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत मामले में फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow