Hardoi News: बेहटागोकुल में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, सांसद जयप्रकाश के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, श्रीराम शुगर मिल ने आभार जताया।
जिले के स्थित बेहटागोकुल रेलवे फाटक से गुजरने वाले लोगों की राह आसान करने के लिए सांसद जयप्रकाश रावत द्वारा ओवरब्रिज बनाने....
By INA News Hardoi.
जिले के स्थित बेहटागोकुल रेलवे फाटक से गुजरने वाले लोगों की राह आसान करने के लिए सांसद जयप्रकाश रावत द्वारा ओवरब्रिज बनाने को लेकर रेलवे को भेजे गए प्रस्ताव को अब मंजूरी मिल गयी है। जिस पर श्रीराम शुगर मिल हरियावां ने उनका आभार व्यक्त किया है। सनद हो कि इसी वर्ष 27 जुलाई को सांसद जय प्रकाश ने रेलवे को एक लिखित पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि विधानसभा सदर और शाहाबाद क्षेत्र में हरदोई-पिहानी-चपरतला मार्ग से क्षेत्रीय किसानों और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे 731 गांव सकाहा तक लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 10.8 किलोमीटर तक के मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकारण कराया गया है।
इसी रास्ते में बेहटा गोकुल स्टेशन के रेलवे फाटक संख्या 289 सीटी 2 आता है, यहाँ से किसी भी रेल के गुजरने के समय यह फाटक रोजाना अधिकांश समय के लिए बंद ही रहता है। जिससे यहां से होकर गुजरने वाले लगभग 300 से 400 गांवों के लगभग 40 से 50,000 लोगों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस समस्या के निदान के लिए इस रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाए जाने के लिए प्रभावी निर्देश देने की गुजारिश सांसद ने की थी ताकि यहां से गुजरने वाले लोगों को दैनिक जीवन में भारी समस्या का सामना न करना पड़े।
Also Read- Hardoi News: खुल रहीं मनरेगा में घोटाले की परतें, फर्जी फर्मों पर प्रधान ने कराया भुगतान।
क्षेत्रीय सांसद जयप्रकाश रावत की इस पहल के बाद रेलवे द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद श्री राम शुगर मिल हरियावां ने क्षेत्रीय सांसद जयप्रकाश रावत का आभार व्यक्त किया है। बात दें कि उक्त मार्ग से क्षेत्रीय किसान अपने खेतों से गन्ना लेकर भी शुगर मिल तक पहुंचते हैं। उनकी सुगमता के लिए सांसद जयप्रकाश रावत की पहल पर रेलवे द्वारा मंजूरी मिल जाने के बाद शुगर मिल हरियावां ने इस पर खुशी जाहिर की है।
What's Your Reaction?











