Hindi Diwas: राज्यसभा सचिवालय में हिंदी पखवाड़े का पुरस्कार वितरण समारोह, विजेताओं को महासचिव पी.सी. मोदी ने किया सम्मानित
नई दिल्ली। राज्यसभा सचिवालय के राजभाषा अनुभाग द्वारा 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का
नई दिल्ली। राज्यसभा सचिवालय के राजभाषा अनुभाग द्वारा 14 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 28 सितंबर को जीएमसी बालयोगी सभागार में हिंदी पखवाड़े के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संपादन एवं अनुवाद सेवा के प्रभारी संयुक्त सचिव महेंद्र सिंह ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया।

समारोह में राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यसभा सचिवालय की वार्षिक हिंदी गृह पत्रिका ‘नूतन प्रतिबिंब’ के इक्कीसवें अंक का लोकार्पण भी किया गया। अपने संबोधन में पी.सी. मोदी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हिंदी पखवाड़े में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में निदेशक राजेश गौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर हिंदी के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लेना चाहिए।
Also Read- Special Article: पेपर लीक बहस के दौरान विपक्षी दलों ने खोया सुनहरा अवसर
What's Your Reaction?