Sitapur News: प्रचंड गर्मी में बीते पांच दिनों से बंद चल रहा रामकोट सरसंई फीडर हजारों उपभोक्ता परेशान। 

विद्युत उपकेन्द्र मिश्रित के रामकोट सरसंई फीडर पर लग भग 100 ग्राम पंचायते पड़ती है। जिसमें हजारों विद्युत उपभोक्ता है। उनको बीते...

Apr 23, 2025 - 09:47
45 Views
Sitapur News: प्रचंड गर्मी में बीते पांच दिनों से बंद चल रहा रामकोट सरसंई फीडर हजारों उपभोक्ता परेशान। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रित /सीतापुर। बीते शुक्रवार को आए  आंधी तूफान से रामकोट सरसंई फीडर लग भग पांच दिनों पूरी तरह से बंद चल रहा है। वर्तमान समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। पशु, पक्षी भी प्यास से बेहाल हो रहे है। परन्तु विद्युत उपकेन्द्र मिश्रित में तैनात जिम्मेदार अधिकारी आंधी से विद्युत लाइन टूट जाने का हवाला देकर लग भग पांच दिनों से रामकोट सरसंई फीडर को बंद किए हुए है। जिससे यहां के विद्युत उपभोक्ताओं में भारी आक्रोस देखा जा रहा है। मिश्रित टाउन में तो कुछ हद तक विद्युत आपूर्ति सही है।

परन्तु ग्रामीण इलाकों में नाम मात्र की बिजली आपूर्ति की जा रही है। उसमें भी प्रत्येक दस मिनट पर ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। जिससे उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे है। कहीं तेज हवा चलने से आपात कटौती तो कहीं लोकल फाल्ट की समस्या बताकर अघोषित विद्युत कटौती प्रति दिन की जा रही है। अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीण इलाकों में पेय जल संकट उत्पन्न होने के साथ ही सब्जी, मेंथा, गन्ना आदि फसलों की सिंचाई न हो पाने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। 

Also Read- Lucknow News: उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने 30 अप्रैल तक मांगे आवेदन

आपको बता दें विद्युत उपकेन्द्र मिश्रित के रामकोट सरसंई फीडर पर लग भग 100 ग्राम पंचायते पड़ती है। जिसमें हजारों विद्युत उपभोक्ता है। उनको बीते शुक्रवार से विद्युत सप्लाई नही मिली है। जिससे जहां पेय जल संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं सभी दैनिक कार्य बाधित चल रहे है। सभी उपभोक्ता काफी आक्रोशित है। इस सम्बंध में विद्युत जेई संतोष कुमार से कई बार बात करने का प्रयास किया गया। परन्तु उन्होने फोन रिसीव नही किया । जिस पर विद्युत एसडीओ शैलेन्द्र कुमार पांडेय से बात की गई तो उन्होने बताया है । विद्युत लाइन सही करने का कार्य चल रहा है। सीघ्र ही विद्युत सप्लाई बहाल करा दी जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow