Hardoi News: 15 दिन के अंदर योगदान आख्या प्रस्तुत करें राजस्व सहायक - अपर जिलाधिकारी

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया है कि कु0 शताक्षी शुक्ला,राजस्व सहायक तृतीय कलेक्ट्रेट - हरदोई 01 नवम्बर 2024 से लगातार अनुपस्थित है....

Apr 23, 2025 - 10:03
33 Views
Hardoi News: 15 दिन के अंदर योगदान आख्या प्रस्तुत करें राजस्व सहायक - अपर जिलाधिकारी

Hardoi News:अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया है कि कु0 शताक्षी शुक्ला,राजस्व सहायक तृतीय कलेक्ट्रेट - हरदोई 01 नवम्बर 2024 से लगातार अनुपस्थित है। इनकी नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में दिनांक 05 मई 2022 को कलेक्ट्रेट अधिष्ठान में कनिष्ठ सहायक के रूप में 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में अस्थाई रूप से की गयी थी। कार्यभार ग्रहण करने के 03 माह 29 दिन पश्चात चिकित्सा अवकाश पर चली गयी, जिसके कारण अपकी सेवाये निरन्तर नही रही है तथा आपकी सेवाये पूर्णतया अस्थाई है।

कु0 शताक्षी शुक्ला, राजस्व सहायक तृतीय, कलेक्ट्रेट-हरदोई  द्वारा कार्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण इस कार्यालय के पत्र को नाजिर सदर के माध्यम से नोटिस प्रेषित की गयी थी। उपस्थित न होने पर पुनः इस कार्यालय की ओर से अन्तिम नोटिस प्रेषित कर 07 दिवस में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। नोटिस की तामीला नाजिर सदर के माध्यम से कराई गयी तथा पंजीकृत डाक से भी भेजी गयी, परन्तु उनके द्वारा अभी तक कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन नहीं करना चाहती है।

Also Read- Hardoi News: मोबाइल व रुपये छीनने की घटना की झूठी सूचना देना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने कहा- भ्रामक सूचना देने से बहुमूल्य समय नष्ट होता है

अतः उनको सूचित किया जा रहा है कि अपर जिलाधिकारी विरा अथवा जिलाधिकारी हरदोई के समक्ष साक्ष्यों सहित 15 दिवस के अन्दर कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में उनकी सेवाये समाप्त मानी जायेगी, जिसके लिये वह स्वयं उत्तरदायी होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow