हरदोई के वीर सपूत को नमन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण

माँ भारती के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हरदोई उत्तर प्रदेश की माटी के गौरव अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय

Jul 22, 2026 - 19:16
 0  7
हरदोई के वीर सपूत को नमन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण
हरदोई के वीर सपूत को नमन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शहीद मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण

Hardoi: माँ भारती के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हरदोई उत्तर प्रदेश की माटी के गौरव अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी की पुण्य तिथि एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी जी द्वारा की गयी।  

उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक ने अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया तथा अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी की स्मृतियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी के पूज्य पिता अवधेश कुमार पांडेय जी को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री पाठक ने अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी को बड़े ही आदर पूर्वक नमन करते हुए पूरे परिवार का अभिननन्द किया। उन्होंने कहा की विषम परिस्थितियों में उनके द्वारा अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया गया तथा भारत माता की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया गया। अपने साथी को बचाने के लिए अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी ने अपने प्राणांे की आहुति दी। 

उन्होंने कहा की हम गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हरदोई की माटी के लाल ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।  उन्होंने घोषणा की कि हरदोई के मेडिकल कालेज का नाम पूज्य अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी के नाम पर किये जाने हेतु शीघ्र ही कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने यह भी आश्वस्त किया कि हरदोई के विकास के लिए वह सदैव तत्पर हैं

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन में अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी की स्मृतियों को साझा करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं द्वारा भी अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी के बलिदान दिवस पर अपनी भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर सदस्य, विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह, विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह,

अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पी०के० वर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा, हरदोई अजीत सिंह बब्बन,  ब्लॉक प्रमुख, पिहानी कुशी बाजपेयी , अमर शहीद मेजर पंकज कुमार पांडेय जी के पूज्य पिताजी अवधेश कुमार पांडेय, पूज्य माताजी राधा पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय साहित्य परिषद डॉ० सुशील चंद्र त्रिवेदी मधुपेश, राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद डॉ० पवन पुत्र बादल, विद्याराम वर्मा, पारुल दीक्षित ,अशोक सिंह, मंच संचालक देश दीपक शुक्ला एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।