Bajpur: समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में 'इंडिया' गठबंधन और 'पीडीए' रणनीति के साथ लड़ेगी चुनाव: राजकुमार भाटी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी आज उत्तराखंड के भ्रमण पर रहे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी आज उत्तराखंड के भ्रमण पर रहे, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बाजपुर पहुँचने पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने अपने साथियों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
उत्तराखंड चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजकुमार भाटी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में आगामी चुनाव समाजवादी पार्टी 'इंडिया' गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा:
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा दिया गया पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक का नारा आज पूरे देश में एक लहर बन चुका है। उत्तराखंड में भी पार्टी इसी 'पीडीए' फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेगी और जन-जन तक पहुँचेगी।"
बाजपुर में स्वागत कार्यक्रम के पश्चात श्री भाटी विधानसभा गदरपुर के दिनेशपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रूपेश सिंह द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे: अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव,सपा यूथ ब्रिगेड मोहम्मद आज़म (विधानसभा अध्यक्ष दीपक कुमार, विशाल यादव, रहीस लाला अमित कुमार रवि कुमार,दबीर हैदर, परवेज, हैदर अली,नकी,गौरव आर्य,अर्जुन फ़ारूक़ अली जालिस अहमद आदि मौजूद रहे।
Also Read- Bajpur : बुक्सा जनजाति जमीन विवाद: एडीएम की अध्यक्षता में संयुक्त समिति ने शुरू की जांच
What's Your Reaction?









