Sambhal : 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, तमंचा, बाइक और नकदी बरामद

सुरक्षा और चेकिंग अभियान के दौरान चन्दौसी बाईपास मार्ग पर स्थित छैमनाथ मंदिर के समीप एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।

Jun 22, 2026 - 23:43
53 Views
Sambhal : 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, तमंचा, बाइक और नकदी बरामद
Sambhal : 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में दबोचा, तमंचा, बाइक और नकदी बरामद

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सम्भल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी और वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान चन्दौसी बाईपास स्थित छैमनाथ मंदिर के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नईम पुत्र सादात निवासी नई बस्ती, बरादरी, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि नईम थाना सम्भल में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद और बरेली जनपदों में भी लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरामदगी और पुलिस पर फायरिंग के मामले में अलग से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Also Click : Sambhal : 50% दिव्यांग फराज की गुहार: 'अपात्र' बताकर निरस्त किया अंत्योदय राशन कार्ड, अब दो वक्त की रोटी का संकट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow