Sambhal : सपा में उठी मुस्लिम CM चेहरे की मांग, जिला सचिव बोले- 22% मुसलमानों का हक़, 2027 में मिले नेतृत्व

नवाब साद आदिल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कुल आबादी में मुस्लिम समाज की हिस्सेदारी लगभग 22 प्रतिशत है, जो एक बड़ा वर्ग है। उन्होंने तर्क दिया कि आजादी के बाद से ही इस वर्ग ने हमेशा समाजवादी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया है.

Jun 22, 2026 - 23:15
 0  21
Sambhal : सपा में उठी मुस्लिम CM चेहरे की मांग, जिला सचिव बोले- 22% मुसलमानों का हक़, 2027 में मिले नेतृत्व
Sambhal : सपा में उठी मुस्लिम CM चेहरे की मांग, जिला सचिव बोले- 22% मुसलमानों का हक़, 2027 में मिले नेतृत्व

Report : उवैस दानिश, सम्भल

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में मुस्लिम मुख्यमंत्री चेहरे की मांग तेज होती दिखाई दे रही है। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी के अखिलेश यादव को लिखे पत्र का समर्थन करते हुए सपा के जिला सचिव नवाब साद आदिल ने कहा कि मुसलमानों ने हमेशा समाजवादी पार्टी का साथ दिया है, इसलिए अब उन्हें नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नवाब साद आदिल ने मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी की उस मांग का समर्थन किया है, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की ओर से मुस्लिम मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की बात कही गई है। नवाब साद आदिल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की आबादी करीब 22 प्रतिशत है और उन्होंने हमेशा समाजवादी पार्टी का मजबूती से साथ दिया है।

उनका कहना है कि मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव को सत्ता और संसद तक पहुंचाने में मुस्लिम समाज की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम समाज लगातार पार्टी के साथ खड़ा रहा है तो 2027 में मुख्यमंत्री पद के लिए मुस्लिम चेहरे को आगे लाने पर विचार होना चाहिए। साद आदिल ने तर्क दिया कि आबादी के हिसाब से भी मुसलमान प्रदेश का बड़ा वर्ग हैं और उन्हें नेतृत्व का अवसर मिलना चाहिए। सपा नेता ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और देश में पहले भी मुस्लिम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी की मांग पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक है तथा पार्टी नेतृत्व को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow