Sambhal : ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, शराब की दुकाने बंद करने की मांग

बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ जिला सचिव सईद अख्तर इस्राइली के नेतृत्व में नई तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पांच सितंबर को आने वाले ईद मिलादुन्नबी के

By INA News Desk
Sep 3, 2025 - 13:19
264 Views
Sambhal : ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, शराब की दुकाने बंद करने की मांग
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, शराब की दुकाने बंद करने की मांग, ज्ञापन देने जाते सईद अख्तर, जिला सचिव

Report  : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जिला सचिव के नेतृत्व में एक पांच सूत्रीय ज्ञापन जश्ने ईद मिलादुन्नबी की जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा, जिसमें व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ शराब की दुकान बंद करने की मांग की गई है।बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ जिला सचिव सईद अख्तर इस्राइली के नेतृत्व में नई तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पांच सितंबर को आने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम विकास चंद्र को सौंपते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मस्जिदों, इमामबाड़ों, कब्रिस्तानों एवं इबादतगाहो के आसपास साफ सफाई व्यवस्था करने की मांग के साथ ही सड़कों एवं नालियों की सफाई व चुने की व्यवस्था की मांग की गई इसके साथ ही 24 घंटे बिजली व्यवस्था व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ शराब की दुकान बंद करने की मांग की गई।

Also Click : Hardoi : मृतकों के परिजनों से मिलकर पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू ने दुख जताया और ढांढस बंधाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow