Sambhal : सीजफायर पर संतोष, बर्क ने अमेरिका-इजरायल पर साधा निशाना, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जीत-हार के सवाल पर बर्क ने साफ कहा कि भले ही नुकसान हुआ हो, लेकिन ईरान ने घुटने नहीं टेके और मजबूती से मुकाबला किया। उन्होंने इसे “जुल्म के खिलाफ खड़े होने का बड़ा संदेश” बता
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अमेरिका-ईरान तनाव और हालिया सीजफायर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध पूरी दुनिया के लिए नुकसानदेह रहा है और इससे न केवल ईरान बल्कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता पैदा हुई है।
बर्क ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान को बिना ठोस वजह के युद्ध में धकेला और भारी तबाही मचाई। उन्होंने कहा कि अब जो दो हफ्ते का सीजफायर हुआ है, वह स्थायी होना चाहिए और भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होनी चाहिए।
"ईरान ने नहीं मानी हार"
जीत-हार के सवाल पर बर्क ने साफ कहा कि भले ही नुकसान हुआ हो, लेकिन ईरान ने घुटने नहीं टेके और मजबूती से मुकाबला किया। उन्होंने इसे “जुल्म के खिलाफ खड़े होने का बड़ा संदेश” बताया।
भारत की भूमिका पर सवाल
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की मध्यस्थता की चर्चा पर बर्क ने कहा कि भारत को इस मौके पर आगे आना चाहिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश खुद को “विश्व गुरु” कहता है, तो ऐसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में उसकी सक्रिय भूमिका क्यों नहीं दिखी।
सरकार पर तंज
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में व्यस्तता का बहाना देना सही नहीं है, क्योंकि भारत में चुनाव हमेशा चलते रहते हैं। सरकार और पार्टी के काम अलग-अलग होते हैं।
बर्क ने साफ कहा कि दुनिया को अब युद्ध नहीं, बातचीत और कूटनीति के जरिए समाधान तलाशना चाहिए, ताकि किसी भी देश के साथ अन्याय और अत्याचार न हो।
What's Your Reaction?









