Sambhal : सम्भल में अवैध कब्जों पर प्रशासन का सख़्त एक्शन, काशीराम आवास कराए गए खाली

मामला सम्भल के चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मणगंज इलाके का है, जहां प्रशासन द्वारा करीब 108 काशीराम आवास बनवाए गए थे। इन आवासों का अब तक विधिवत आवंटन नहीं हुआ था, लेकिन इनमें

Feb 8, 2026 - 20:46
48 Views
Sambhal : सम्भल में अवैध कब्जों पर प्रशासन का सख़्त एक्शन, काशीराम आवास कराए गए खाली
Sambhal : सम्भल में अवैध कब्जों पर प्रशासन का सख़्त एक्शन, काशीराम आवास कराए गए खाली

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीराम आवासों को खाली कराया है। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।मामला सम्भल के चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मणगंज इलाके का है, जहां प्रशासन द्वारा करीब 108 काशीराम आवास बनवाए गए थे। इन आवासों का अब तक विधिवत आवंटन नहीं हुआ था, लेकिन इनमें से लगभग 80 आवासों पर बीते करीब 12 वर्षों से अवैध कब्जा कर लोगों ने अपनी रिहाइश बना रखी थीप्रशासन को काशीराम आवासों में नशेबाजी और अन्य अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने आवासों को खाली कराने के निर्देश दिए।आदेश के अनुपालन में नगर पालिका, तहसील प्रशासन और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों और पुलिस बल को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने लोगों को आवास खाली करने का निर्देश दिया.हालांकि कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए एक ब्लॉक को पूरी तरह खाली करा लिया। फिलहाल शेष आवासों को खाली कराने की कार्रवाई जारी है। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow