Sambhal : संघ के 100 वर्ष पूर्ण- हिंदू सम्मेलन में एकता, संस्कृति और राष्ट्रसेवा का संदेश
वक्ताओं ने संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त हिंदू समाज से जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया और मानवता के हित में संघ द्वारा किए गए कार्यों
Report : उवैस दानिश, सम्भल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय माधव पार्क, दुर्गा कॉलोनी में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष केशव सैनी की देखरेख में संपन्न हुआ।
सम्मेलन के बाद जलपान के साथ कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. साधनानंद महाराज (मंत्री), भारत साधु समाज तथा मुख्य वक्ता महावीर (विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख) उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त हिंदू समाज से जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया और मानवता के हित में संघ द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
डॉ. साधनानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि संघ का 100 वर्षों का सफर मानव समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है। संघ ने व्यक्ति, समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य किया है।
उन्होंने पंचतत्व—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—की शुद्धता व संरक्षण पर जोर देते हुए वैदिक परंपरा, संस्कृति और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के दिव्य-भव्य मंदिर, प्राण-प्रतिष्ठा और ‘राम राज्य’ के प्रतीक धर्मध्वजा की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत के पुनः विश्व गुरु बनने का प्रमाण है।
संघ द्वारा क्षेत्र में ‘हरिहर धाम’ सहित किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम में पूज्यपाद स्वामी महामंडलेश्वर विवेकानंद सरस्वती महाराज, संघ के महावीर, केशव महाराज, अक्षत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए हिंदुत्व जागरण को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत
What's Your Reaction?











