Sambhal : 'ना बटेंगे, ना बटने देंगे' - सम्भल में RLD अल्पसंख्यक सम्मेलन में दिलनवाज़ खान का बड़ा संदेश, बोले अल्पसंख्यक हित सबसे सुरक्षित राष्ट्रीय लोकदल में

दिलनवाज़ खान ने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में रहा है और बुलंदशहर जिले की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं स्याना से विधायक रह चुके हैं, उनके पि

Feb 8, 2026 - 20:42
 0  27
Sambhal : 'ना बटेंगे, ना बटने देंगे' - सम्भल में RLD अल्पसंख्यक सम्मेलन में दिलनवाज़ खान का बड़ा संदेश, बोले अल्पसंख्यक हित सबसे सुरक्षित राष्ट्रीय लोकदल में
Sambhal : 'ना बटेंगे, ना बटने देंगे' - सम्भल में RLD अल्पसंख्यक सम्मेलन में दिलनवाज़ खान का बड़ा संदेश, बोले अल्पसंख्यक हित सबसे सुरक्षित राष्ट्रीय लोकदल में

Report : उवैस दानिश, सम्भल

राष्ट्रीय लोकदल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सम्मेलन सम्भल में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज़ खान ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाईचारे और एकता का मजबूत संदेश दिया। सम्मेलन में भारी उत्साह देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।दिलनवाज़ खान ने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में रहा है और बुलंदशहर जिले की सेवा करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं स्याना से विधायक रह चुके हैं, उनके पिता स्वर्गीय इम्तियाज मोहम्मद खान और दादा स्वर्गीय मुमताज़ मोहम्मद खान प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी स्याना विधानसभा में 85 प्रतिशत हिंदू और 15 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, इसके बावजूद वहां भाईचारे की मिसाल कायम है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा “अगर असली भाईचारा देखना है तो स्याना आकर देखिए। हमारा पैगाम है ना बटेंगे, ना बटेंगे, ना बटने देंगे। भाईचारा जिंदाबाद।” अल्पसंख्यक समाज की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही एकमात्र पार्टी है जहां अल्पसंख्यकों के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखते हैं।सांप्रदायिक राजनीति पर पूछे गए सवाल पर दिलनवाज़ खान ने कहा कि आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने सांसद और विधायक निधि का 51 प्रतिशत हिस्सा अल्पसंख्यक, एससी और एसटी समाज के लिए खर्च करने का निर्देश दिया है। इकरा हसन पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी टिप्पणी गलत है और पार्टी उसका खंडन करती है।

मौलाना ज़र्ज़िस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलनवाज़ खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश में अल्पसंख्यक समाज सबसे ज्यादा सुरक्षित है, और इसका प्रमाण उनकी खुद की राजनीतिक यात्रा है। फिल्म ‘गौ धान’ को टैक्स फ्री किए जाने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्म समाज को आइना दिखाती है और गौ सेवा का संदेश देती है तो उसे देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा “हम मुसलमान भाइयों को भी बढ़-चढ़कर ऐसी फिल्मों को देखना चाहिए, इसमें कोई बुराई नहीं है।” सम्मेलन से जुड़ी कथित गलतफहमी पर उन्होंने साफ किया कि किसी तरह की कोई मिसअंडरस्टैंडिंग नहीं है और पार्टी से जुड़ने वालों को सम्मान देकर आगे बढ़ाया जाएगा।

You May Read : नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, 3 ग्रामीणों की मौत, पादरी समेत 11 अपहृत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow