Sambhal : फिल्म ‘कल्कि सम्भल’ की शूटिंग को लेकर बवाल, निर्देशक अमित ने धमकियों का लगाया आरोप, बोले 'संविधान से ऊपर कोई नहीं'

अमित ने बताया कि ‘अब्बा जान’ का किरदार अभिनेता महेश मांजरेकर और ‘भाई जान’ का किरदार विजय राज निभा रहे हैं। कैरेक्टर रिवील के बाद जियाउर्रहमान बर्क के पिता म

Feb 5, 2026 - 22:03
 0  19
Sambhal : फिल्म ‘कल्कि सम्भल’ की शूटिंग को लेकर बवाल, निर्देशक अमित ने धमकियों का लगाया आरोप, बोले 'संविधान से ऊपर कोई नहीं'
अमित जानी, फिल्म निर्देशक

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में फिल्म ‘कल्कि सम्भल’ की शूटिंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। फिल्म के निर्देशक अमित ने सम्भल पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2 तारीख को फिल्म के दो कैरेक्टर ‘अब्बा जान’ और ‘भाई जान’ के रिवील के बाद से उन्हें और उनकी टीम को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

अमित ने बताया कि ‘अब्बा जान’ का किरदार अभिनेता महेश मांजरेकर और ‘भाई जान’ का किरदार विजय राज निभा रहे हैं। कैरेक्टर रिवील के बाद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क की ओर से यह कहा गया कि वे सम्भल में शूटिंग नहीं होने देंगे। निर्देशक का आरोप है कि इस तरह के बयान न सिर्फ असंवैधानिक हैं बल्कि इससे फिल्म यूनिट और कलाकारों में डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने 2016 की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब-जब “हम नहीं होने देंगे” जैसे बयान दिए गए, तब-तब सम्भल में हिंसा और कानून व्यवस्था बिगड़ने की घटनाएं सामने आईं। अमित ने आशंका जताई कि इस बार भी फिल्म यूनिट को नुकसान पहुंचाने की साजिश हो सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित ने साफ कहा कि किसी भी फिल्म की शूटिंग संविधान और कानून के दायरे में होती है, जिसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जाती है। किसी व्यक्ति या समूह को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कहां शूटिंग होगी या नहीं। निर्देशक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है और ममलूकुर्रहमान बर्क को कानूनी नोटिस भी भेजा जा रहा है। साथ ही जिला प्रशासन को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। अमित ने सवाल उठाया कि “क्या सम्भल किसी की निजी जागीर है?” और चेतावनी दी कि अगर फिल्म यूनिट की सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ तो कानूनी स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow