Sambhal : दीपावली के दृष्टिगत महिला मजदूरों को मिला बोनस, मिशन शक्ति 5.0 के तहत सम्भल में पहल

कम्पनी मालिक द्वारा प्रत्येक महिला को 10-10 हजार रुपये नकद बोनस वितरित किया गया। इस प्रकार कुल 1 लाख रुपये की धनराशि महिला मजदूरों को दी गई। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालि

Oct 3, 2025 - 17:06
 0  91
Sambhal : दीपावली के दृष्टिगत महिला मजदूरों को मिला बोनस, मिशन शक्ति 5.0 के तहत सम्भल में पहल
Sambhal : दीपावली के दृष्टिगत महिला मजदूरों को मिला बोनस, मिशन शक्ति 5.0 के तहत सम्भल में पहल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग को ध्यान में रखते हुए सम्भल नगर मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की पहल पर दीपावली से पहले महिला मजदूरों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। नगर मजिस्ट्रेट सम्भल ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र की मैसर्स गुप्ता कलर कम्पनी के मालिक ब्रजेश कुमार गुप्ता से वार्ता की। वार्ता के परिणामस्वरूप उनकी रंग फैक्ट्री में कार्यरत कुल 10 महिला मजदूरों को एकमुश्त बोनस प्रदान किया गया।जानकारी के अनुसार, कम्पनी मालिक द्वारा प्रत्येक महिला को 10-10 हजार रुपये नकद बोनस वितरित किया गया। इस प्रकार कुल 1 लाख रुपये की धनराशि महिला मजदूरों को दी गई। यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें त्यौहार पर सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार की मंशा है कि समाज के हर वर्ग की महिलाएं न सिर्फ सुरक्षित रहें, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत बनें। दीपावली जैसे बड़े पर्व पर मजदूर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलने से उनके परिवारों को राहत मिलेगी और वे उत्साहपूर्वक त्यौहार मना सकेंगी।

इस अवसर पर महिला मजदूरों ने बोनस पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और नगर प्रशासन व फैक्ट्री मालिक का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से घर की जरूरतें पूरी करने और त्यौहार की तैयारियों में बड़ी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से कार्य कर रहा है। सम्भल नगर मजिस्ट्रेट की यह पहल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

Also Click : हाईवे पर चूहे को देखकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता चौंकीं, वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्डों की फुर्ती नजर आई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow