Hardoi: सर्वोदय आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुदानित सर्वोदय आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय

Aug 19, 2026 - 15:28
8 Views
Hardoi: सर्वोदय आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरदोई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुदानित सर्वोदय आश्रम आवासीय बालिका विद्यालय, सिकंदरपुर टड़ियावां का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की शैक्षिक व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

विद्यालय में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की 250 से अधिक छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें निरीक्षण के दौरान लगभग 230 छात्राएं उपस्थित मिलीं। छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य के कैरियर मार्गदर्शन के संबंध में जानकारी ली गई। छात्राओं से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में भी बातचीत की गई।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं के साथ दोपहर का भोजन भी किया गया। विद्यालय में छात्राओं के पठन-पाठन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए बताया गया कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

सर्वोदय आश्रम बालिका छात्रावास में दो वार्डन सहित कुल 14 कर्मचारी कार्यरत हैं। छात्राओं के भोजन की व्यवस्था के लिए छह रसोइये तैनात हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों को विद्यालय एवं छात्रावास में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिदिन प्रातःकालीन प्रार्थना सभा (मॉर्निंग असेंबली) आयोजित करने तथा उसमें छात्राओं को प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बातें बताने के निर्देश दिए गए। छात्राओं को विद्यालय में उपलब्ध खेलकूद की सुविधाओं का नियमित लाभ दिलाने तथा सुबह योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों का आयोजन कराने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, भोजन और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि आवासीय विद्यालय में रह रही छात्राओं को सुरक्षित, स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिल सके।

Also Read- PM Modi Apology News: 'शर्मिंदा हूं, खुद को आईने में नहीं देख सकती', Jantar Mantar Protest में PM मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow