Viral News: दीदी जिम में दे रही थी सेल्फ डिफेंस, लड़के ने की ऐसी हरकत, करा ली अपनी बेइज्जती।

सोशल मीडिया (social media) पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना महंगा पड़ गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है...

Mar 7, 2025 - 12:55
176 Views
Viral News: दीदी जिम में दे रही थी सेल्फ डिफेंस, लड़के ने की ऐसी हरकत, करा ली अपनी बेइज्जती।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की जिम में एक लड़के को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रही थी तभी लड़का ट्रेनिंग के दौरान कुछ ऐसा करता है की लड़की की गजब की बेज्जती हो जाती है।

  • लड़की को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना पड़ा महंगा

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम का रुख करते हैं। वहां पहुंचकर जिम ट्रेनर आपको बताते हैं कि किस तरीके से आपको कसरत करनी है और अगर आप मुसीबत में हो तो किस तरीके से आप सेल्फ डिफेंस कर सकते हैं। अगर आप किसी मुसीबत में हो तो आप अपनी रक्षा खुद कर सकते हैं। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक लड़की को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना महंगा पड़ गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़की सेल्फ डिफेंस के टिप्स दे रही है।

वो उस स्थिति में बचने के टिप्स देती है जिसमें कोई पीछे से आकर आपको पकड़ ले तो कैसे बच सकते हैं। लड़की कहती है, 'कोई भी लड़की फंसती है तो हम वहां पर जगह बनाएंगे पहले। वहां पर अगर टेक्निक के मुताबिक जाएं तो हम बड़े से बड़े लड़कों को उठाकर पटक सकते हैं।' इसके बाद कोई उसे पटकने के लिए कहता है जिसके बाद लड़की ऐसा करना शुरू करती है मगर उसकी ही बेइज्जती हो जाती है। लड़का उसे हवा में उठा लेता है और फिर सारे टिप्स धरे के धरे रह जाते हैं। फिर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है जहां लोग लड़की के सेल्फ डिफेंस का मजाक उड़ाते हैं।

Also Read- Viral News: जिम में भारी वजन उठाना शख्स को पड़ गया महंगा, वीडियो देख खुली की खुली रह जाएंगी आपकी आँखें।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @Kairavii_Rajput नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है  'आउट ऑफ सिलेबस।' इस वीडियो को अभी तक 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो 7400 से ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक किए हैं। तो वहीं कई यूजर इस पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा बेइज्जती हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा ट्रेनिंग गलत मिली है। तीसरे यूजर ने लिखा ये नहीं हो पाया दीदी से। चौथे यूजर ने लिखा सोचा ही नहीं, सब फॉर्मूला सभी के ऊपर काम नहीं करता। इसी के साथ कई यूजर्स इमोजी लगाकर इस वीडियो पर जमकर ठहाके ले रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow