Sitapur : सीतापुर में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया

निरीक्षण में कार्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। पत्रावलियों की जांच की गई, प्रवर्तन कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली गई और ओवरलोड तथा अन्य मामलों

Dec 16, 2025 - 21:56
 0  13
Sitapur : सीतापुर में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया
Sitapur : सीतापुर में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया

सीतापुर। शासन के शीतकालीन निरीक्षण निर्देशों के अनुसार संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ प्रभात पांडेय ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यालय परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। पत्रावलियों की जांच की गई, प्रवर्तन कार्यवाही की विस्तृत जानकारी ली गई और ओवरलोड तथा अन्य मामलों में चालान या निरुद्ध वाहनों की समीक्षा की गई।

शीतकाल को ध्यान में रखते हुए कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगवाने के बाद ही संचालन की अनुमति देने के निर्देश दिए गए। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने और चीनी मिल प्रबंधन को अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए सूचित करने के निर्देश दिए गए।

जनपद के सभी थानों में प्रवर्तन अधिकारियों को बंद पड़े वाहनों की नीलामी कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ सर्वेश कुमार चतुर्वेदी, यात्री/मालकर अधिकारी एम.ए. अहमद और संभागीय निरीक्षक (तकनीकी) संजय कुमार मौजूद रहे।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow