Sitapur Crime News: नैमिषारण्य में जुआ खेलते दो दबोचे, 15 मोटरसाइकिलें सीज और हजारों की नकदी बरामद

Sitapur Police Action: नैमिषारण्य थाना पुलिस ने लक्ष्मणगंज मोड़ पर चेकिंग के दौरान जुआ खेलते दो लोगों को पकड़ा। 15 बाइक सीज, नकदी और ताश के पत्ते बरामद।

Jul 19, 2026 - 21:22
 0  110
Sitapur Crime News: नैमिषारण्य में जुआ खेलते दो दबोचे, 15 मोटरसाइकिलें सीज और हजारों की नकदी बरामद

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले से अपराध नियंत्रण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के नैमिषारण्य थाना पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों और हजारों रुपये की नकदी के साथ ही भारी संख्या में दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लक्ष्मणगंज मोड़ के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मानू, जो कि स्थानीय कस्बे के बूढ़े बाबा आश्रम का निवासी है, और प्रदीप, जो हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के सिक्लिन टोला का रहने वाला है, के रूप में हुई है। पुलिस टीम जब इलाके में संदिग्धों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी, तभी यह दोनों जुआ खेलते हुए पाए गए। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से कुल 52 ताश के पत्ते और 13,000 रुपये की नकद राशि बरामद की गई है। इस बरामद रकम में से 9,000 रुपये जुए के फड़ से मिले, जबकि 4,000 रुपये आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान बरामद हुए। इसके अलावा मौके से पुलिस को 15 मोटरसाइकिलें भी मिलीं, जिनके मालिकाना हक के दस्तावेज न होने पर पुलिस ने सभी वाहनों को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। नैमिषारण्य थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने में उपनिरीक्षक उबैश अली सहित हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल अंकुर कुमार, सोवन्त कुमार, रोविन्स कुमार, धर्मवीर सिंह, चरन सिंह, सौरभ, दिव्यांश गुप्ता, आकाश कश्यप, दीपक सिंह, पवन कुमार और मुकेश यादव शामिल रहे।

Also Click : Hardoi Accident News: हरदोई में धान की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, करंट लगने से दर्दनाक मौत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow