Sitapur : लहरपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने व्यापारियों और लोगों से बातचीत की। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र की भदफर चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा ने पूरे स्टाफ के साथ पैदल गश्त की।

Dec 7, 2025 - 13:08
 0  17
Sitapur : लहरपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील
Sitapur : लहरपुर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शाम को नगर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च शहर बाजार चौराहे से पराग शाह चौराहा, मीरा टोला गुरखेत बाजार, बिस्वां तिराहा गेट, पक्का तालाब तीर्थ सहित विभिन्न जगहों से गुजरा। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने भ्रमण किया और लोगों से सहयोग मांगा।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने व्यापारियों और लोगों से बातचीत की। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र की भदफर चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा ने पूरे स्टाफ के साथ पैदल गश्त की। गश्त में चौकी क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। चौकी प्रभारी ने लोगों से बात कर शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।

Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow