सीतापुर: ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री भार्गव ने शिक्षा के प्रति जागरूकता, बालिका शिक्षा और कायाकल्प आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए शिक्षकों का आवाहन किया कि बच्चों को निपुण बनाने में अपना...

By INA News Desk
Dec 6, 2024 - 23:54
76 Views
सीतापुर: ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
Advertisement
Advertisement

By INA News Sitapur.

संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

मिश्रित- सीतापुर: शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मिश्रित पर ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान स्थानीय प्राधिकारी निकाय प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी उन्मुखीकरण का आयोजन संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव और खंड शिक्षाधिकारी कपिल देव द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान व अन्य जन प्रतिनिधियों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही डीबीटी मिशन कायाकल्प बालिका शिक्षा निपुण ,भारत मिशन आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: तीन शावको के बच्चे दिखाई दिए, ग्रामीणों में हड़कंप मचा

इसी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री भार्गव ने शिक्षा के प्रति जागरूकता, बालिका शिक्षा और कायाकल्प आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए शिक्षकों का आवाहन किया कि बच्चों को निपुण बनाने में अपना भरकश योगदान दे इतना ही नहीं इसी आयोजित कार्यक्रम में गन्ना सहकारी समिति रामगढ़ के अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि रामगोपाल अवस्थी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार दीक्षित, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के जिला मंत्री रणविजय सिंह यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम को भाजपा नेता भास्कर मिश्र और अंकित शुक्ला ने भी संबोधित किया इसी आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति गीत और नाटक आदि का भी मंचन किया आयोजित कार्यक्रम में करुणेश मिश्र बृजेश विमल ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रेम कुमार, करुणा शंकर पांडे ,पुनीत शुक्ल, आनंद प्रताप सिंह, बाल सरोज चतुर्वेदी ,विकास मिश्र, सुधाकर ,आकिब अहसन, रमाशंकर ,श्रवण कुमार शुक्ल, अशोक कुमार व उमेश कुमार शुक्ल सहित ब्लॉक क्षेत्रीय शिक्षक और ग्राम प्रधान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement