Sitapur : खैराबाद में ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक बाल-बाल बचे

जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में थाना परिसर के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। डंपर संख्या U

Feb 5, 2026 - 21:19
 0  9
Sitapur : खैराबाद में ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक बाल-बाल बचे
Sitapur : खैराबाद में ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक बाल-बाल बचे

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में थाना परिसर के पास ट्रक और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। डंपर संख्या UP 55 AT 6181 बिसवां से सीतापुर की ओर जा रहा था जबकि ट्रक संख्या UK 08 CA 3056 सीतापुर से बहराइच की ओर जा रहा था।थाना के निकट दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हुई। तेज आवाज सुनकर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल चालकों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी। हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारु की।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow