Political News: सपा सांसद जिया उर रहमान की फिर बड़ी मुश्किले, अब बिजली विभाग ने घर की ली तलाशी।

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अपने बयान से सुर्खियों में आए समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान के घर पर बिजली...

Dec 19, 2024 - 11:29
86 Views
Political News: सपा सांसद जिया उर रहमान की फिर बड़ी मुश्किले, अब बिजली विभाग ने घर की ली तलाशी।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद के घर अचानक से बिजली विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। जहां पर उनके घर पर लगे बिजली के मीटर को चेक किया गया और यह पता लगाने की कोशिश की गई कही बिजली का लोड अधिक तो नहीं है।

  • सपा सांसद के घर लगातार 4 किलोवाट का मीटर

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद अपने बयान से सुर्खियों में आए समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान के घर पर बिजली विभाग की टीम बिजली का लोड चेक करने के लिए पहुंच गई और इस तरह में यहां उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल का भी पहरा देखने को मिला। बताते चलें कि सपा सांसद का 200 गज में मकान बना हुआ है और यहां पर मीटर महज 4 किलो वाट का लगा हुआ था। जब इसके बारे में बिजली विभाग की टीम को जानकारी हुई तो टीम की तरफ से 6 कर्मचारियों को बिजली का मीटर बदलने के लिए भेजा गया तो वही 150 के करीब पुलिस के जवानों को वहां तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस के पास हथियार और टियर गैस गोले मौजूद रहे। यहां बिजली विभाग ने उनके घर का मीटर बदलने का काम किया।

Also Read- Political News: अमित शाह ने सावरकर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस फैलाती है झूठ।

  • होम अप्लायंस को बिजली विभाग की टीम ने किया चेक

सपा सांसद के घर कम वाट का इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगा पाए जाने को लेकर बिजली विभाग की टीम हरकत में आ गई। बिजली विभाग की टीम ने सांसद के घर पर लोड को चेक करने के लिए अपनी एक टीम को रवाना किया। सांसद के घर पर लोड चेक करने के दौरान किसी भी तरीके का हंगामा न हो सके इसीलिए भारी पुलिस बल का भी पहरा लगाया गया। यहां बिजली विभाग की टीम ने उनके घर पर पहुंचकर होम अप्लायंस को चेक करने का काम किया और यह भी पता लगाने की कोशिश की उनके घर पर जो 4 किलोवाट का बिजली का मीटर लगा था उसे पर कितना लोड मौजूद था और क्या-क्या चलाया जा रहा था।बिजली विभाग ने उनके घर का लोड चेक किया और उसके बाद टीम चली गई। बिजली विभाग का कहना है कि शहर के कई इलाकों में कम लोड के मीटर लगे हुए हैं और लोग उस पर अधिक लोड लिए हुए हैं। जिसको लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow