Lucknow: पूर्व राज्यपाल राम नाईक के विशेष कार्याधिकारी सतीश चौधरी का निधन। 

पूर्व राज्यपाल राम नाईक के विशेष कार्य अधिकारी सतीश चौधरी अल्प बीमारी के बाद गुजर गए। मृत्यु के समय में 59 वर्ष के थे। अत्यंत स्वच्छ छवि

Nov 24, 2025 - 18:53
48 Views
Lucknow: पूर्व राज्यपाल राम नाईक के विशेष कार्याधिकारी सतीश चौधरी का निधन। 
पूर्व राज्यपाल राम नाईक के विशेष कार्याधिकारी सतीश चौधरी का निधन। 

Lucknow: पूर्व राज्यपाल राम नाईक के विशेष कार्य अधिकारी सतीश चौधरी अल्प बीमारी के बाद गुजर गए। मृत्यु के समय में 59 वर्ष के थे। अत्यंत स्वच्छ छवि के सतीश चौधरी  केंद्र सरकार के योजना विभाग में कार्यरत थे।  पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने  उन्हें  विशेष कार्य अधिकारी के तौर पर विशेष रूप से दिल्ली से बुलाया था । उत्तर प्रदेश के लिए पूर्व राज्यपाल द्वारा निर्वाहन किए गए कार्यों में श्री चौधरी का हमेशा विशेष सहयोग रहा।

पूर्व राज्यपाल जब केंद्र सरकार में योजना तथा रेल, आदि के राज्य मंत्री थे तब तथा पेट्रोलियम मंत्री बनने के बाद श्री चौधरी उनके कार्यालय में लगभग छे वर्ष कार्यरत थे। उनकी लगन के कारण ही राज्यपाल रहते हुए राम नाईक ने उन्हें अपना विशेष कार्य अधिकारी मनोनीत किया था ।

"स्वर्गीय सतीश चौधरी जैसे ईमानदार और कर्मठ सरकारी अफसर अपवाद से ही होते हैं । मीतभाषी चौधरी जैसे सहयोगी साथ होने से ही मेरे कार्य में गति रहती थी।",  ऐसे शब्दों में पूर्व राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय चौधरी के परिवार में उनकी पत्नी चित्रा तथा पुत्र हर्षवर्धन व पुत्री वैदेही, आदी हैं।

Also Read- Lucknow : खादी महोत्सव में बिक्री 15 लाख के पार, पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow