Hardoi: गांधी भवन के विकास को रफ्तार: आय बढ़ाने के लिए टीन शेड दुकानों का होगा निर्माण। 

गांधी भवन जनकल्याण समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी

Apr 2, 2026 - 17:34
36 Views
Hardoi: गांधी भवन के विकास को रफ्तार: आय बढ़ाने के लिए टीन शेड दुकानों का होगा निर्माण। 
गांधी भवन के विकास को रफ्तार: आय बढ़ाने के लिए टीन शेड दुकानों का होगा निर्माण। 

Hardoi: गांधी भवन जनकल्याण समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों से कहा कि गांधी भवन के साज-सज्जा एवं बेहतर रख-रखाव के लिए समिति की आय में बढोत्तरी करने हेतु गांधी भवन के किनारे टीन शेड दुकानों के निर्माण कराया जायेगा और यह दुकाने फोटो स्टेट, कापी-किताब, खादी भण्डार, मेडिकल स्टोर आदि के लिए दी जायेगी। इस पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, समिति के लल्लू दादा, अविनाश गुप्ता, राम प्रकाश शुक्ला सहित अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: संचारी रोगों पर वार: हरदोई में डीएम अनुनय झा ने तेज की तैयारियां, विभागों को सख्त निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow