हरदोई में नारी शक्ति का दमदार प्रदर्शन: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी-बाइक रैली, महिलाओं ने दिखाया उत्साह।

भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार आगामी 16 से 18 अप्रैल 2026 तक संसद के विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम'

Apr 15, 2026 - 19:33
36 Views
हरदोई में नारी शक्ति का दमदार प्रदर्शन: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी-बाइक रैली, महिलाओं ने दिखाया उत्साह।
हरदोई में नारी शक्ति का दमदार प्रदर्शन: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी-बाइक रैली, महिलाओं ने दिखाया उत्साह।

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार आगामी 16 से 18 अप्रैल 2026 तक संसद के विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम' पारित कराने जा रही है। इस अधिनियम के तहत महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण कानूनी रूप से अधिकारपूर्वक देने का प्रावधान है। सरकार के इस निर्णय का व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में हिरण्यकश्यप की नगरी हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के स्वागत में समाज की महिलाओं ने बाल विद्या भवन में एकजुट होकर पद यात्रा निकालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर इस ऐतिहासिक पहल के प्रति समर्थन जताया। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि यह बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनभावना का प्रतीक बनकर उभरेगा। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं अभय दीक्षित ने किया एवं अभियान जिला संयोजक सौरभ सिंह गौर मौजूद रहे।

वही नगर के बाल विद्या भवन स्कूल से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सहित विद्या प्रबंधक कीर्ति सिंह ने हरि झंडी दिखाते हुए रैली को रवाना किया। स्कूटी रैली में महिलाओं ने नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण  किया। पूरे मार्ग में महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और नारों के जरिए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि यह निर्णय न केवल राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाएगा, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को भी और अधिक मजबूत करेगा। कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में सशक्त भागीदारी प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। वही जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

वही जनपद की सातों नगरपालिका स्तर पर बाईक रैली का आयोजन किया गया। शाहाबाद मे मुख्य अतिथि के रूप मे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, संडीला मे विधायक अलका अर्कवंशी, पिहानी मे विधायक श्याम प्रकाश ने रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, जिला मंत्री नीतू चंद्र, नगर उपाध्यक्ष बॉबी उमर, अनुपमा मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, शोभना सिंह, विनीता पांडे निधि सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक अनुराग श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, पंकज सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, रामजी गुप्ता, रानू सिंह, अनुज मिश्रा एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

Also Read- Hardoi : अखिलेश यादव देख रहे मुंगेरीलाल के सपने, 2027 में फिर आएगी भाजपा- कमलेश पासवान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow