Hardoi: हरियावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन।​हरदोई- हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बसोहा

Aug 5, 2026 - 14:55
 0  9
Hardoi: हरियावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप
हरियावां में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Hardoi: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन।​हरदोई- हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बसोहा सुमई में 22 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के कमरे में धोती के फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां मंगलवार शाम करीब 4 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी भी हुई।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मूड़ा खालसा निवासी रामनिवास ने अपनी 22 वर्षीया बेटी राधा का विवाह 21 अप्रैल 2025 को हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बसोहा सुमई निवासी नीरज से किया था। नीरज पेशे से बढ़ई है और पिछले कुछ समय से सोनीपत (हरियाणा) में रहकर काम कर रहा था।

​​मृतका के पिता रामनिवास का आरोप है कि दामाद नीरज अत्यधिक शराब पीने का आदी है। शादी के कुछ समय बाद से ही वह राधा के साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगा था। जून के अंतिम सप्ताह में विवाद बढ़ने पर रामनिवास अपनी बेटी को साथ लेकर सोनीपत चले गए थे, जहां वे खुद एक फैक्ट्री में काम करते हैं। हालांकि, बाद में पारिवारिक सुलह-समझौते के बाद राधा को पुनः उसके ससुराल भेज दिया गया था।​बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को नीरज सोनीपत से वापस अपने गांव बसोहा सुमई लौटा था। मंगलवार दोपहर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फिर से विवाद और कहासुनी हुई। इसके कुछ समय बाद ही राधा का शव घर के कमरे में धोती के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। "शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से प्राप्त शिकायती पत्र (तहरीर) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में नियमानुसार निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

Also Read- Hardoi: प्रेमावती पीके वर्मा ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता फैलाने निकला 'विकसित भारत' व 'नशामुक्त भारत' प्रचार रथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।