Sambhal: छत पर फोन पर बात करना पड़ा भारी: 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 70% से अधिक झुलसा

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसी की छत पर खड़े होकर मोबाइल फोन

Jul 31, 2026 - 15:26
121 Views
Sambhal: छत पर फोन पर बात करना पड़ा भारी: 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, 70% से अधिक झुलसा

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसी की छत पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा 18 वर्षीय युवक अचानक घर के ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र रवि, निवासी लाडम सराय, सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसी की छत पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान असावधानीवश उसका संपर्क छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हो गया। करंट लगने से राहुल बुरी तरह झुलस गया और मौके पर मौजूद परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल सम्भल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि राहुल का करीब 70 से 80 प्रतिशत शरीर झुलस गया है, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत हो रहा है। घटना के समय मौके पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आबादी के बीच और मकानों की छतों के बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि ऐसी लाइनें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं, इसलिए बिजली विभाग को तत्काल सुरक्षा के आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Also Read- PM Modi Social Media Post Case: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला बेंगलुरु का वेंडर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow