Hardoi News: ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ की परिकल्पना ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए- धीरेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में केन्द्र सरकार की 11वीं वर्षगांठ की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सवाजपुर मंडल पर विकसित ...

By INA News Desk
Jun 12, 2025 - 17:30
27 Views
Hardoi News: ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ की परिकल्पना ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए- धीरेंद्र सिंह

(अम्बरीष कुमार सक्सेना) 
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में केन्द्र सरकार की 11वीं वर्षगांठ की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सवाजपुर मंडल पर विकसित भारत मंडल संकल्प सभा का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भरखनी ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में देश की प्रगति का आलम यह है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छह एम्स स्थापित किए और मोदी सरकार ने 22 नए एम्स बनाए, जिनमें उत्तर प्रदेश में दो एम्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ की परिकल्पना ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए, जो रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं दोनों प्रदान कर रहे हैं।

प्रीतेश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को ‘बूथ’ स्तर पर संवाद का मंत्र देते हुए कहा कि मोदी सरकार की 11 साल उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाना ‘हम सब की जिम्मेदारी है।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ने और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने की अपील की। कहा कि अमृत काल में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गर्व का विषय हैं तथा उन्हें प्रदेश, जनपद, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी, कहा कि आयुष्मान भारत योजना की सफलता ने देश में एक नया आयाम स्थापित किया। पहले किसी परिवार में बीमारी संकट बन जाती थी, लेकिन आज देश के 50 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 10 करोड़ लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की ग्यारहवीं वर्षगांठ पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को गर्व के साथ प्रचारित करने को कहा, ताकि विरोधियों के दुष्प्रचार का जवाब दिया जा सके, जिससे जनता किसी भी बहकावे में ना आए। उन्होंने हर घर नल योजना, उज्ज्वला योजना, और प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता पर भी जोर दिया।

Also Read- Hardoi News: जन सुनवाई- जिलाधिकारी ने मौके पर ही बड़ी संख्या में शिकायतों का किया निस्तारण।

कहा कि देश भर में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाना, रेल ब्रिज के माध्यम से जम्मू को कश्मीर से जोड़ना, रक्षा उत्पादों में देश को आत्मनिर्भर बनाना, ब्रह्मोस मिसाइल और तेजस विमान का का निर्माण, बौद्ध सर्किट, बाबा साहब की स्मृति में पंच तीर्थों का निर्माण, अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार, अर्धकुंभ और महाकुंभ जैसे आयोजन देश और प्रदेश की छवि को बदल रहे हैं। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा , के पी सिंह , मदनलाल सिंह ,रोहित तिवारी , अमित गुप्ता , बृजेश सिंह सहित मण्डल के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow