द दून वैली की छात्राओं ने एस0डी0एम0 (देवबन्द) को बांधी राखी और हर्षोल्लास से मनाया पर्व।
Deoband: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘द दून वैली’ की छात्राओं ने युवराज सिंह एस0डी0एम0 के कार्य स्थल पर जाकर उन्हें राखी बांधी । छात्राओं ...
Deoband: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘द दून वैली’ की छात्राओं ने युवराज सिंह एस0डी0एम0 के कार्य स्थल पर जाकर उन्हें राखी बांधी । छात्राओं मे राखी बांधने का एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा था । उन्होंने राखी बंधवाते हुए छात्रों को आश्वासन दिया कि यदि भविष्य मे कभी भी उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वह एक भाई के समान उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे।
वहीं दूसरी ओर विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भव्य भावनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि ई0ओ0 नगर पालिका देवबन्द राजपति बैंस व विद्यालय के चैयरमेन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्या सीमा शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया गया।
इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर ‘राखी’ बांधी और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में भाई-बहन के अटूट रिश्ते को मजबूत करना है। बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहनकर इस पर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने प्रेम, समर्पण और संस्कारों का वास्तविक अर्थ समझा।
विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने इस अवसर पर स्वनिर्मित इको फ्रेंडली अत्यंत आकर्षक एवं सुंदर तिरंगा राखियों, रंगोली व पोस्टरों का प्रदर्शन अतिथियों के समक्ष किया एवं ई0ओ0 नगर पालिका देवबन्द राजपति बैंस व विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे । कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों ने इस उत्सव का महत्व बताते हुये विभिन्न प्रकार की कविताएं, गीत एवं नृत्य आदि प्रस्तुत किए प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया व उपस्थित सभी दर्शको को करतल ध्वनि के लिए बाध्य कर दिया।
मुख्य अतिथि राजपति बैंस ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये उत्सव ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान उत्पन्न करते है और हमें आपसी बंधन मे बांधे रखतें है। इसके पश्चात विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता एवं प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन मे कहा यह एक पावन त्योहार है जिसमें बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें शुभकामनाएं देती हैं और भाई भी उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।
What's Your Reaction?











