नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया: भाजपा नेता ने चेयरमैन  रईस अंसारी पर लगाए गंभीर आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग। 

Hardoi News: हरदोई की सण्डीला नगर पालिका की संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। भाजपा नेता महेन्द्र कुमार सोनी....

By INA News Desk
Jul 10, 2025 - 17:43
117 Views
नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया: भाजपा नेता ने चेयरमैन  रईस अंसारी पर लगाए गंभीर आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग। 
नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया

रिपोर्ट- मुकेश सिंह

Hardoi News: हरदोई की सण्डीला नगर पालिका की संपत्ति पर अवैध कब्जे का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। भाजपा नेता महेन्द्र कुमार सोनी ने जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा एवं फर्जी तरीके से नामांतरण कराने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता के अनुसार, वर्ष 2020 में नगर पालिका अधिकारी द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि प्लॉट संख्या 484, रकबा 0.620 हेक्टेयर भूमि नगर पालिका की संपत्ति है। उक्त भूमि पर रईस अंसारी द्वारा अवैध निर्माण किया गया, जिसकी रिपोर्ट भी तत्कालीन जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी।

सोनी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 के बाद रईस अंसारी ने पुनः उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया और अधिकारियों की मिलीभगत से बिना वैध प्रक्रिया के उसका नामांतरण भी करवा लिया। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का गंभीर मामला बताया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा जमीन का नामांतरण निरस्त किया जाए। उक्त पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

Also Read- Hardoi : 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow