Saharanpur News: सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा- चांदनी राणा ने ब्लॉक परिसर से शुरू की पहल। 

ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा पत्नी ऋषिपाल राणा के नेतृत्व में सेना के सम्मान में, देश के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू हुई...

May 23, 2025 - 19:08
61 Views
Saharanpur News: सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा- चांदनी राणा ने ब्लॉक परिसर से शुरू की पहल। 

नानौता/सहारनपुर: ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा पत्नी ऋषिपाल राणा के नेतृत्व में सेना के सम्मान में, देश के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा संजय चौक पर पहुंची, जहां से ब्लॉक प्रमुख के संबोधन के बाद वापिस ब्लॉक की ओर यात्रा रवाना हुई।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने कहा कि हमारी सेना ने बहादुरी का परिचय देते हुए पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया और पाकिस्तान को भारत के सामने झुकने के लिए मजबूर किया।

Also Read- UP News: ब्रेल प्रेस से रौशन हो रहा भविष्य, योगी सरकार ने दृष्टिबाधित शिक्षा को दी नई दिशा।

उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की बहादुरी और जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि सरकार ने देश की बेटियों को जिम्मेदारी दी कि वें पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम करें और दोनों ही देश की बेटियों ने यह करके दिखाया। जिसके लिए पूरा देश उनका आभारी है। यात्रा के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।  यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow