Hardoi News: हरदोई में भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्रियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया उत्साह, बेटियों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा। 

देशभक्ति और जनजागरूकता के संदेश के साथ आज शनिवार को हरदोई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गांधी मैदान से हुआ जो अटल चौक....

May 17, 2025 - 14:17
 0  84
Hardoi News: हरदोई में भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्रियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया उत्साह, बेटियों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा। 

हरदोई में देशभक्ति और जनजागरूकता के संदेश के साथ आज शनिवार को हरदोई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गांधी मैदान से हुआ जो अटल चौक, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा होते हुए पुनः अटल चौक से होते हुए शहीद उद्यान में समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भारी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे शहर का वातावरण देश प्रेम के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान युवाओं, बच्चों, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।

मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना के पराक्रम और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “भारत ने अब दुनिया को यह दिखा दिया है कि यदि कोई हमारी ओर आँख उठाएगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। यह नया भारत है जो जवाब देना भी जानता है। वहीं उन्होंने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है, पड़ोसी मुल्क को भी ये अहसास हो गया है, उन्हें पता चल गया है कि नया भारत है इसे छेड़ेंगे तो वो छोड़ेगा नहीं।

Also Read- Hardoi News: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने सीखी मनोरंजक गतिविधियाँ, इंडोर गेम्स में दिखाई प्रतिभा।

उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर में महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा, “बेटियां अब कंधे से कंधा मिलाकर हर चुनौती में देश के साथ खड़ी हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है।” वहीं उन्होंने कहा कि देश पर जब कोई नापाक हाथ उठता है तो पूरा देश एक हो जाता है ये देश वासियों ने और हमारी बहनों और बेटियों ने साबित कर दिया जहां तक विपक्ष द्वारा उठाए गए सवाल की बात है तो उनकी ये पुरानी आदत है उन्होंने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया है, तो अब कैसे दे सकते हैं, लेकिन ऐसे में भी विपक्ष ने अपनी मानसिकता जाहिर कर दी है।

तिरंगा यात्रा के समापन पर शहीद उद्यान में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यात्रा के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सैन्य गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।