Deoband News: अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिना लाइसेंस की पिस्टल, रिवाल्वर और कारतूस बरामद। 

शौक और दबदबा बनाने को पास रखते हैं हथियार...

Nov 21, 2024 - 19:17
55 Views
Deoband News: अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, बिना लाइसेंस की पिस्टल, रिवाल्वर और कारतूस बरामद। 

देवबंद। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बिना लाइसेंस की पिस्टल, रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बृहस्पतिवार को पुलिस मकबरा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख फरार होने लगे। जिन्हें कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवकों में मंझौल जबरदस्तपुर निवासी शाहरुख और अंजुल शामिल हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

Also Read- Samnbhal News: शरारती तत्वों को एसपी की कड़ी चेतावनी- सम्भल में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च।

पूछताछ में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व यह हथियार खरीदे थे, जिनका लाइसेंस नहीं है। दबदबा बनाने के लिए वह हथियार अपने पास रखते हैं। पूछताछ के आधार पर पुलिस हथियार बेचने वालों की तलाश में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow