Hardoi: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई  पटेल की 150 जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन। 

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई  पटेल की 150वीं जयंती पर प्रत्येक विधान सभा में सरदार पटेल यूनिटी मार्च का आयोजन कराया जा

Nov 13, 2025 - 19:16
43 Views
Hardoi: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई  पटेल की 150 जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन। 
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई  पटेल की 150 जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन। 

हरदोई: लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रत्येक विधान सभा में सरदार पटेल यूनिटी मार्च का आयोजन कराया जा रहा है। सांडी विधानसभा क्षेत्र में सांसद ,हरदोई, जयप्रकाश रावत, विधायक , सांडी प्रभाष कुमार,  जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत  पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। दयानन्द इंटर कॉलेज , सुरसा से धमेडी होते हुए युग निर्माण प्राथमिक विद्यालय , रामपुर में पदयात्रा का का समापन हुआ। 

पदयात्रा में उपजिलाधिकारी सदर द्वारा पदयात्रा के सकुशल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों , वालंटियरों को निर्देश दिए गए  एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिला युवा अधिकारी, माय भारत द्वारा पदयात्रा प्रतिभागियों को लोहपुरुष सरदार पटेल जी के जीवन एवं कार्यों के विषय में विस्तार से बताया गया।   पदयात्रा में भारी  संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता , छात्र - छात्राएं, माय भारत स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । पदयात्रा में माय भारत वालंटियरों द्वारा वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाए गए। 

Also Read- Hardoi : छात्रावास प्रवेश सूची पर 13 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं अभ्यर्थी- रमाकान्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow