सिंचाई की नहर खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्राम कैलाबनवारी भूड़ी के ग्रामीणों ने सिंचाई की नहर खुलवाने की मांग को लेकर  एसडीएम बाजपुर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों

Jul 14, 2026 - 19:06
32 Views
सिंचाई की नहर खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिंचाई की नहर खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम कैलाबनवारी भूड़ी के ग्रामीणों ने सिंचाई की नहर खुलवाने की मांग को लेकर  एसडीएम बाजपुर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सिंचाई का मुख्य साधन यही नहर है, लेकिन लंबे समय से इसे बंद कर दिया गया है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गांव के ऊपर की ओर रहने वाले बन्नाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने नहर का पानी रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और लेखपाल सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से भी कई बार अनुरोध किया, लेकिन नहर नहीं खोली गई।
ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि किसानों के हित में शीघ्र कार्रवाई करते हुए सिंचाई की नहर को खुलवाया जाए, ताकि खेतों की सिंचाई सुचारु रूप से हो सके।

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow