Hardoi: जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन

Jul 7, 2026 - 15:30
28 Views
Hardoi: जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल
जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां जमीन पर कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार हरपालपुर कोतवाली के औरेनी गांव की है। पीड़ित रामरतन पुत्र अंतू के मुताबिक, 3 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे उनके घर के सामने स्थित खाली जमीन पर गांव के ही पप्पू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध कब्जा करने की कोशिश की।जब रामरतन ने इस प्रयास का विरोध किया, तो आरोपी पप्पू, उसका बेटा अजय और भाई अवनीश व राजू ने मिलकर रामरतन पर हमला कर दिया। ये आरोपी घर के भीतर तक घुस आए और लाठी-डंडों से रामरतन की जमकर पिटाई की।इस मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आई रामरतन की पत्नी सुराजवती और बेटी आरती को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। उन्हें भी बुरी तरह मारा-पीटा गया। हमले में रामरतन, सुराजवती और आरती को गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले उन्होंने हरपालपुर कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हार मानकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। एसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हरपालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Guna Crime News: गुना में मामूली बात पर मर्डर, बाइक का एक्सीलेटर तेज करने पर टैक्सी ड्राइवर ने युवक के सीने में घोंपा चाकू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow