Hathras News: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का दमन किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन। 

विश्व हिंदू परिषद जिला हाथरस द्वारा समस्त भारत के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा हिंदुओं पर दमन किए जाने के विरोध में ...

Apr 19, 2025 - 23:22
52 Views
Hathras News: पश्चिम बंगाल में हिंदुओं का दमन किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन। 


हाथरस।  विश्व हिंदू परिषद जिला हाथरस द्वारा समस्त भारत के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा हिंदुओं पर दमन किए जाने के विरोध में पांच सूत्रीय ज्ञापन जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ जिला अधिकारी को सोंपा गया।

ज्ञापन में वक्फ  कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण पश्चिम बंगाल को ममता बनर्जी के इशारे पर विशेष समुदाय द्वारा हिंदुओं के परिवारों के साथ मारकाटऔर नर्शंस हत्या का कार्य कराया जा रहा है इस कारण से वहां से हिंदू पलायन कर रहे हैं  विश्व हिंदू परिषद ने ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। 

Also Read- Hardoi News: बारात में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया।

ज्ञापन देने से पूर्व विश्व हिंदू परिषद के आव्हान पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ विभिन्न संगठनों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मथुरा रोड स्थित सुंदर वन पर एकत्रित हुए एवं एक सभा का आयोजन किया  सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुन्दर वन से पैदल मार्च करते हुए जय श्री राम हर हर महादेव ममता सरकार बर्खास्त करों आदि नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में O C कलेक्ट्रेट राज बहादुर  को राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow