सम्भल में कब बजेगी रेल की सीटी? नई रेलवे लाइन की मांग को लेकर फिर उठी आवाज, 2027 से पहले पूरी होने की जताई उम्मीद
सम्भल को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नाजिम ने सम्भल–गजरौला और
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नाजिम ने सम्भल–गजरौला और सम्भल–दनकौर रेलवे लाइन के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ये दोनों परियोजनाएं जिले के विकास की दिशा बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से सम्भल के लोग इस मांग को उठाते आ रहे हैं और अब पहली बार इसे गति मिलती दिखाई दे रही है।
डॉ. नाजिम ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में तेजी से रेलवे और सड़क नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 से पहले सम्भल में भी रेल की सीटी सुनाई देगी। उनका कहना था कि पहले की सरकारों ने रेलवे लाइन को लेकर केवल वादे किए, लेकिन उन्हें धरातल पर नहीं उतारा। वहीं मौजूदा सरकार विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन बनने से सम्भल के लोगों को सबसे बड़ा फायदा शिक्षा, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में मिलेगा। दिल्ली, अलीगढ़, बरेली और लखनऊ जैसे शहरों की यात्रा सस्ती और आसान होगी। इससे छात्रों, व्यापारियों, मजदूरों और अधिवक्ताओं समेत हर वर्ग को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही जिले की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। अब देखना होगा कि वर्षों पुरानी यह मांग कब हकीकत बनती है और सम्भल के लोगों का रेल कनेक्टिविटी का सपना आखिर कब पूरा होता है।
What's Your Reaction?




