आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगे वाई-फाई व एलईडी टीवी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट भी लगेगा
जनपद के 3930 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चार लाख 76 हजार से अधिक महिलाएं एवं बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध करवाया जाता है। प्री एजुकेशन लर्निंग लैब के रूप में संचालित आंगनबाड़ी...
By INA News Hardoi.
केंद्र सरकार सक्षम 2.0 योजना के अंतर्गत उन आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करेगी, जिन केंद्रों का अपना निजी भवन है व उसका विद्युतीकरण हो चुका है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में पूर्व से ही शौचालय व पेयजल की व्यवस्था है। सक्षम 2.0 योजना के अंतर्गत ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व प्राइमरी शिक्षा डिजिटल माध्यम से देने के लिए वाई-फाई व एलईडी टीवी लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया, बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को सुपोषित कर रहे आंगनबाड़ी केंद्र और सक्षम बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार की सक्षम 2.0 योजना के अंतर्गत सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक करने के लिए लाखों की सौगात दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: मनरेगा एवं पीएम आवास योजना में घोटाला, 2 करोड़ से अधिक का विचलन मिला
जनपद के 3930 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चार लाख 76 हजार से अधिक महिलाएं एवं बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध करवाया जाता है। प्री एजुकेशन लर्निंग लैब के रूप में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम 2.0 योजना के अंतर्गत और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शुरुआत लगभग सात सौ से अधिक विभागीय आंगनबाड़ी केंद्रों से की जा रही है। बताया कि केंद्र में आडियो सिस्टम, चाइल्ड फ्रैंडली लर्निंग उपकरण, शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आरओ वाटर प्लांट लगाया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्र पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगेगा, पंजीकृत बच्चों नियमित रूप से हरी एवं ताजी सब्जियां उपलब्ध हों इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका बनाने के लिए भी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
What's Your Reaction?











