युवा महोत्सव Hardoi: तीसरे दिन किड्स रैंप शो, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित व विशिष्ट अतिथि भूरज सेवा संस्थान मंत्री अशोक उपाध्याय ने गणेश जी का पूजन अर्चन करके किया....

Nov 10, 2024 - 21:06
 0  60
युवा महोत्सव Hardoi: तीसरे दिन किड्स रैंप शो, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Hardoi News INA.

शनिवार को हरदोई युवा महोत्सव के तीसरे दिन के कार्यक्रमों में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें करीब 46 बच्चों ने प्रतिभा किया। 6:00 बजे शाम किड्स रैंप शो का आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित व विशिष्ट अतिथि भूरज सेवा संस्थान मंत्री अशोक उपाध्याय ने गणेश जी का पूजन अर्चन करके किया।

किड्स रैम्प शो में 46 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा नन्हे मुन्ने कलाकार मॉडल के रूप में रैंप पर उतरे और उनको देख आम जनता मनमोहित हो गई जिनमे आध्या गुप्ता, अहमपाल आदित्य तिवारी, विहान प्रिंस गुप्ता, वनिक गुप्ता आदि आकर्षण का केंद्र रहे। उसके पश्चात ताइक्वांडो शो का आयोजन हुआ।

जिसे प्रिया कश्यप ने ट्रेंड किया था, जिनके द्वारा विभिन्न स्टन्ट दिखाए गये, देर रात्रि कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति के रूप में मशहूर बैंड "द रिदम रॉक बैंड " द्वारा देर रात तक धमाकेदार प्रस्तुतियो द्वारा समाप्त हुआ जिसके कलाकारों ने जनता को झूमने पर मजबूर कर दिया।

बैंण्ड संगीत कलाकारों में , शुभांकर विश्वास , कृष्णा नन्दवंशी , अंशू , कुणाल रजत आदि मौजूद रहे। इस बीच प्रतिभागियों का हुनर देख निर्णायक और समिति के सदस्य मनमोहित हो गए मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में निर्णयका की भूमिका श्रद्धा त्रिवेदी ने निभाई एवं मैनेजमेंट प्रिया सिंह के द्वारा किया गया।

इस मौके आयोजक समिति से अंशू गुप्ता, अभय शाह, सुमित श्रीवास्तव भानु ने कलाकारों को सम्मानित किया। मंच संचालन मनीष कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील त्रिवेदी , प्रिया सिंह, राम अवस्थी , बिल्लू , प्रियांशू, उत्कर्ष त्रिपाठी , आयुष रस्तोगी ऋषभ राजवंशी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow