Hardoi News: यातायात नियमों का पालन न करने पर 46 वाहनों को सीज किया
सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों (जैसे:- दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ना चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट...
Hardoi News INA.
रविवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में यातायात/जनपद पुलिस टीम द्वारा सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान के अन्तर्गत वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किया गया।
सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों (जैसे:- दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ना चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना आदि) के प्रति जागरुक करना है।
यातायात/जनपद पुलिस द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत जगह-जगह अभियान चलाकर पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों को जागरूक कर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गयी। जनपद हरदोई में सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान के तहत विधि विरुद्ध चल रहे कुल 362 वाहनों के चालान कर कुल रु0 5,12,000 ₹ का जुर्माना कारित किया गया एवं 46 वाहनों को सीज किया गया।
Also Read: Hardoi News: प्रधानी की पार्टीबंदी में रंजीशन लूट की झूठी घटना रची, पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया
इस क्रम में हेलमेट - 141, सीट बेल्ट - 15, नो पार्किंग- 18, तीन सवारी - 31, ड्राइविंग लाइसेंस - 18, विधि नियमों का उल्लंघन - 32, गलत नंबर प्लेट- 11, अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही- 18, बिना बीमा के वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही - 14 व अन्य यातायात नियमों का पालन न करने की दशा में 65 चालान किये गए।
What's Your Reaction?











