शाहजहांपुर न्यूज़: बाल मजदूरी के खिलाफ चलाया अभियान।

By INA News Desk
Jun 8, 2024 - 19:58
48 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: बाल मजदूरी के खिलाफ चलाया अभियान।
Advertisement
Advertisement

फै़याज़ सागरी\ शाहजहांपुर। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर शहर क्षेत्र शाहजहांपुर में प्रभारी निरीक्षक एएचटी महेश सिंह, एचसी मुकेश गिरि द्वारा बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों, होटलो, ढाबों, रेलवे स्टेशन,बसस्टैंड आदि को चेक किया गया

एवम संचालकों को बच्चों से बाल श्रम न कराने के संबंध में जागरूक किया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों (नाबालिग बच्चों) से बाल श्रम  कराने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं नाबालिक बच्चों से बाल मजदूरी न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए  और आम जनमानस को बच्चों के अवैध परिवहन एवं मानव तस्करी को रोकने हेतु भी जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement