शाहजहांपुर न्यूज़: बाल मजदूरी के तहत प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान।

By INA News Desk
Jun 7, 2024 - 19:53
53 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: बाल मजदूरी के तहत प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान।
Advertisement
Advertisement

होटलों और ढाबों व ईंट भट्टों पर की गई छापेमारी

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग द्वारा जनपद स्तर पर चलाये जा रहे अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास बालश्रम उन्मूलन रेस्क्यू अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहांपुर एवम अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन कुशल नेतृत्व में जनपद शाहजहांपुर में बालश्रम  रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

अभियान में थाना सदर बाजार,कोतवाली क्षेत्र में मैकेनिक शॉप होटल रेस्टोरेन्ट ढाबों किराना स्टोर, स्टील वर्क्स, ईंट भट्टा आदि पर छापे मारे गए।18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम लेने वाले सेवायोजकों का निरीक्षण कर बाल श्रम के नियम कानूनों के संबंध मे बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध कार्यवाही के संबंध मे जागरूक किया गया।

तथा यह भी बताया गया कि यदि कोई माता पिता भी अपने बच्चों को व्यवसायिक कार्य कराएगा तो उनके विरूद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी महेश सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित किया गया और नशा मुक्ति हेतु भी प्रचार प्रसार किया गया । उक्त अभियान के दौरान थाना AHT से HC मुकेश गिरि कां0 शिवेन्द्र प्रताप भी सक्रिय रूप से कार्यवाही में सम्मिलित व मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement