Hardoi News: ब्लॉक परिसर में किसान मेला/गोष्ठी का हुआ आयोजन।

वर्तमान परिवेश में हमें खेती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने व मानव स्वास्थ्य को सही रखने के लिए जैविक खेती की ओर ध्यान देने की...

Oct 23, 2024 - 19:07
55 Views
Hardoi News: ब्लॉक परिसर में किसान मेला/गोष्ठी का हुआ आयोजन।

हरदोई। विकासखंड हरियावा के परिसर में कृषि विभाग की तरफ से आज किसान मेला गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मा ब्लॉक प्रमुख, रामदयाल जी ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी के लिए सतत प्रयासरत है। योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के जीवन में काफी बदलाव लाई है।

वर्तमान परिवेश में हमें खेती की उर्वरा शक्ति बढ़ाने व मानव स्वास्थ्य को सही रखने के लिए जैविक खेती की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमारे द्वारा अंधाधुंध रसायन उर्वरक का प्रयोग करने से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ब्लॉक हरियावं हमारा परिवार है। इन योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेकर अपनी कृषि में लाभ उठाएं। किसानों को मोटा अनाज के प्रति ध्यान देना चाहिए। मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मोटा अनाज कुपोषण को दूर करने में काफी सहायक होते हैं। 

एडीओं एजी विनीत पाठक ने बताया सरकार द्वारा संचालित किसानों के हितों की योजनाओं पर प्रकाश डाला, मोटा अनाज की उपयोगिता के बारे में बताया, किसान बंधुओ से अपील की अपने फसल के अवशेषों को आग न लगाएं। इससे मानव स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है। मानव स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को काफी नुकसान होता है।

Also read- Hardoi News: मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

किसान बंधु पराली में आग न लगाएं। इस पराली को पशु आश्रय स्थल में दें, बदले में गोबर की खाद लें लें। यूरिया के स्थान पर जैविक खाद का उपयोग करें। जनप्रतिनिधि गणों द्वारा किसानों को बीज की किट निःशुल्क प्रदान की गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें, कृषि विभाग, पशुपालन, फसल बीमा प्रतिनिधि, भारी संख्या मे किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow