Hardoi: निरीक्षक उमाकांत को मिली बिलग्राम थाने की कमान
उमाकांत दीपक को थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक के पद से स्थानांतरित कर बिलग्राम थाने की जिम्मेदारी दी गयी है।
Hardoi News INA.
बिलग्राम थाने के थानेदार अनिल कुमार के निलंबित हो जाने के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर निरीक्षक उमाकांत दीपक को बिलग्राम थाने की कमान सौंपी गई है। उमाकांत दीपक को थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक के पद से स्थानांतरित कर बिलग्राम थाने की जिम्मेदारी दी गयी है। ज्ञात हो कि बीती रात बिलग्राम इलाके में चोरी की दो घटनाएं घटित हो जाने के बाद एसपी ने निरीक्षक अनिल कुमार सहित 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल आदेश जारी कर निलंबित कर दिया था।
What's Your Reaction?











