Hardoi: 4 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

बबलू पुत्र महेश निवासी गांव नरुइया थाना अतरौली, सुखीराम उर्फ सूरज पुत्र कल्लू निवासी गांव शिवनगरा थाना संडीला, सर्वेश कुमार पुत्र दीप चंद्र निवासी गांव किन्होटी थाना संडीला को चोरी की 3 बाइकों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

By INA News Desk
Sep 28, 2024 - 22:00
45 Views
Hardoi: 4 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
संडीला कोतवाली पुलिस ने 4 बाइकों के साथ 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 22 सितंबर को शाहबान अली निवासी शब्बीर अली निवासी गांव गंगाखेड़ा थाना संडीला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि किसी ने उसकी बाइक गांव किन्होटी से चोरी कर ली है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें प्रकाश में आये बबलू पुत्र महेश निवासी गांव नरुइया थाना अतरौली, सुखीराम उर्फ सूरज पुत्र कल्लू निवासी गांव शिवनगरा थाना संडीला, सर्वेश कुमार पुत्र दीप चंद्र निवासी गांव किन्होटी थाना संडीला को चोरी की 3 बाइकों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि ये चोर बाइक को चोरी करने के बाद उसमें से कुछ पार्ट्स निकालकर बेंच देते थे और फिर उन पैसों को आपस में बांट लेते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement