Hardoi: रामनगर की श्याम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप। 

कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर में स्थित श्याम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धूं-धूं कर जलने

Dec 6, 2025 - 14:55
53 Views
Hardoi: रामनगर की श्याम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप। 
रामनगर की श्याम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप। 
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर में स्थित श्याम जी दोना-पत्तल फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धूं-धूं कर जलने लगी और आसमान में घना काला धुआं दूर-दूर तक फैल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं से भर गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही फैक्ट्री के अंदर से लगातार सिलेंडर फटने जैसी कई जोरदार धमाकों की आवाजें आईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
धुएं और धमाकों को देखते हुए लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।ज्वलनशील सामग्री से भरी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और पानी की बौछारें लगातार जारी हैं।आसपास के मकानों व दुकानों को खाली करा लिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया।फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आग बुझाने का रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow